{"_id":"4-49198","slug":"Etah-49198-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलेवा-गेहूं की बुवाई का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलेवा-गेहूं की बुवाई का काम तेज
Etah
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बदले मौसम के साथ खेती का काम तेज हो गया है। धान की कटाई एवं आलू की गड़ाई का काम पूरा कर चुके किसान इन दिनों गेहूं की बुवाई की तैयारियों में जुटे हैं। इन दिनों अधिकांश किसान पलेवा कर रहे हैं।
जनपदीय किसानों का रुख खेतों की ओर है। दीप पर्व के बाद ही वे पलेवा-बुवाई में जुट गए हैं। नमी वाले खेतों को जुताई कर बुवाई के लायक बना दिया गया है। शेष खेतों में पलेवा की तैयारी है। किसान तालेवर सिंह यादव, रन सिंह वर्मा आदि का कहना है कि नहर बंबों के निकटवर्ती खेतों में तो गेहूं की बुवाई हो चुकी है। साधन विहीन खेतों में पलेवा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वे कहते हैं कि विद्युत अव्यवस्था से सर्वाधिक परेशानी हो रही है। ऐसे में किसान को महंगे डीजल के सहारे पलेवा करना पड़ रहा है।
कृषि विभाग के अनुसार अभी गेहूं की बुवाई शुरू हुई है। सहालग के चलते भी किसान तैयार खेतों में बुवाई निपटाना चाहते हैं। इनके अनुसार अच्छी बारिश के चलते इस बार गेहूं का आच्छादन क्षेत्र बढ़ने की उम्मीद है।