{"_id":"4-49187","slug":"Etah-49187-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
Etah
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल में हुए जातीय संघर्ष के बाद एससी-एसटी आयोग लखनऊ के निदेशक और सहायक निदेशक शुक्रवार को नगला केवल में जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक पक्ष ने जांच में एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीम ने एक पक्ष की बात सुनकर ही कार्रवाई पूरी कर दी।
विदित हो कि बीती 18 नवंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल में जातीय संघर्ष हो गया था। इसके चलते आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर पथराव किया था। शुक्रवार को इसकी जांच करने आयोग के निदेशक डा. दिवाकर वसाक और सहायक निदेशक तरून खन्ना गांव पहुंचे थे। लोगों का आरोप है कि उन्होंने केवल एक पक्ष के लोगों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन भी एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी रिपोर्ट बदलने के साथ ही उनके ही पक्ष के लोग की गिरफ्तारी हुई, जबकि दूसरे पक्ष से किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। उन्हाेंने बताया कि उनके पक्ष के बेकसूर रिश्तेदारों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि वे लोग उस दिन यहां मौजूद नहीं थे। इस कार्रवाई पर नरेन्द्र यादव के अलावा मलिखान सिंह, सुभाष यादव, चरन सिंह, जयप्रसाद, मुकेश, नीरेश यादव आदि ने रोष व्यक्त किया है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी रमेश यादव ने भी भेदभाव का आरोप लगाते हुए उनकी बात सुनने की बात कही है।