{"_id":"4-48789","slug":"Etah-48789-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक रंगों में रंगा चित्रांश सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक रंगों में रंगा चित्रांश सम्मेलन
Etah
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में 27वां वार्षिक अधिवेशन एवं चित्रांश सम्मेलन निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सम्मेलन में समाज के एकजुट होने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संगठक लखनऊ एसएस लाल ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके बाद महासभा पश्चिम के अध्यक्ष झांसी हरिवल्लभ खरे ने दीप प्रज्ज्वलन किया। वहीं उपस्थित अन्य अतिथियों का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री बृजेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि सम्मेलन से लोगों में एकजुटता दिखती है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों के आयोजनों से रूठे लोग भी एक साथ हो जाते हैं।
इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं दोपहर में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। देर सांय चित्रांश अधिकारी, मेधावी छात्र-छात्रा को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में प्यारे मोहन सक्सेना, राजेश कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र प्रकाश सक्सेना, एसके सक्सेना, शिवशंकर जौहरी, वीके विसारिया, धर्मानंद कौशिल्यान, आरके लखटकिया, राकेश कुलश्रेष्ठ, बाबूराम वर्मा, लक्ष्मीसरन मुख्तयार आदि थे।