फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाला कोई झोपड़ी में अगर सयानी हो गई...

बाला कोई झोपड़ी में अगर सयानी हो गई...

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। आदर्श पब्लिक स्कूल सिपपुर के तत्वावधान में दीपावली के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्षता वृंदावन चार धाम आश्रम के संत व कवि प्रभुदास महाराज ने की तथा संचालन ओज कवि बलराम सरस ने किया। इस दौरान संयोजक देवजीत सिंह वर्मा ने संत व कवियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू हुआ कवियों की कविताओं का दौर। सबसे पहले डा. राकेश मधुकर ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद व्यंग्यकार अशोक अंचल शिकोहाबाद ने अपनी कविया कुछ इस तरह पढ़ी-जिंदगी हर हाल का हिसाब मांगेगी, तुझसे हर सवाल का जबाव मांगेगी। पटियाली से आए कवि लंकेश पटियालवी ने सुनाया- बाला कोई झोपड़ी में अगर सयानी हो गई, गांवभर के मनचलों की राजधानी हो गई। पर खूब तालियां बटोरीं। प्रशांत पाठक ने सुनाया-हर तरफ जब सांप बैठे क्या करेंगे आप अब, अपना कद सब नांप बैठे क्या करेंगे आप अब। इसी प्रकार ओज कवि बलराम सरस ने कविता सुनाई- राम तुम्हें भी पता न होगा, ऐसा भी दिन आएगा, खड़ा-खड़ा घोड़ा टापेगा, गधा पंजीरी खाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अशोक अनुरागी ने सुनाया- धारण करके श्रेष्ठ आचरण, भारत की तकदीर बनें, पर पीड़ा निज पीड़ा समझे हम ऐसे गंभीर बनें।
अजीतमल औरैया से आए हास्य कवि टोपा ने श्रोताओें को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। उन्होंने सुनाया-अजीब हाल हुआ है हमारे कूंचे में, टोपा का घर नीचे में, सड़क ऊंचे में। इसके अलावा कवि डा. राकेश मधुकर ने भी कविता सुनाई। अंत में सुनील कुमार चौहान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed