{"_id":"4-48414","slug":"Etah-48414-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस, तेज आवाज वाले बिक रहे पटाखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस, तेज आवाज वाले बिक रहे पटाखे
Etah
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर से लेकर कसबों में बिना लाइसेंस के और तेज आवाज वाले पटाखों की जमकर बिक्री हो रही है। लेकिन प्रशासन बेखबर है। वहीं, सैनिक पड़ाव में लगी पटाखों की दुकान से अप्रिय घटना से निपटने के लिए मैदान में अग्निशमन की गाड़ी भी नहीं लगाई गई है।
शासन और प्रशासन के नियमों की आतिशबाजी विक्रेता धज्जियां उड़ा रहे हैं। विक्रेता बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग पूरी तरह से बेखबर होता नजर आ रहा है। सैनिक पड़ाव में विभाग ने पटाखे की दुकानें तो लगवा दी हैं। लेकिन अग्निशमन विभाग ने मैदान पर फायर ब्रिगेड की एक भी गाड़ी तैनात नहीं है। दूसरी तरफ कोर्ट के आदेश के बाद भी 125 डेसीबल से अधिक ध्वनि वाले पटाखे विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे हैं।