{"_id":"4-48358","slug":"Etah-48358-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात की विदाई समारोह में फायरिंग, भगदड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात की विदाई समारोह में फायरिंग, भगदड़
Etah
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दाउद गंज में शनिवार को बारात के विदाई समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। आरोपी शादी का निमंत्रण नहीं देने से खिन्न था। फायरिंग में कोई हताहात नहीं हुआ। हालांकि समारोह में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने आरोपी की बंदूक छीन ली, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला। मामले की रिपोर्ट दूल्हे के भाई ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव दाउद गंज निवासी रामरहीश की पुत्री की बारात शुक्रवार को जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव खिरना से आई थी। शनिवार की दोपहर को बारात की विदाई समारोह चल रहा था। उसी दौरान गांव निवासी उमेश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी से लाइसेंसी बंदूक छीन ली, लेकिन आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को छीनी गई बंदूक सौंप दी गई। रामरहीश ने बताया कि पुत्री की शादी का निमंत्रण उमेश को नहीं दिया था। इससे खिन्न होकर उमेश ने फायरिंग की। पुलिस ने बंदूक अपने कब्जे में ले ही है। घटना की नामजद रिपोर्ट लिखाई गई है।