{"_id":"4-48354","slug":"Etah-48354-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में 15 यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में 15 यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार
Etah
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। त्योहारों के नजदीक आते ही जहरखुरान सक्रिय हो जाते हैं। नवंबर माह के दस दिनों में ही 15 यात्रियों को जहरखुनारों ने बेहोश कर उनके पास से हजारों की नगदी और अन्य सामान साफ कर दिया है। इतना ही नहीं सितंबर माह में जहरखुरानी का शिकार हुए एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
परिवहन निगम की बसों में जहरखुरानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खासतौर पर त्योहारों के नजदीक आते ही जहरखुरान और सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, अगर माह नवंबर में हुई जहरखुरानी की घटनाओं की बात की जाए तो माह के दस दिनों में ही 15 यात्रियों के साथ इस तरह की घटना घटित हो चुकी है। इतना ही नहीं माह सितंबर में दिल्ली से लौट रहे एक अज्ञात युवक को बेहोश कर जहरखुरानों ने उसके पास से नकदी आदि उड़ा दी थी, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।