{"_id":"41881","slug":"Etah-41881-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों से भरा ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों से भरा ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ा
Etah
Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर समीप ग्रामीणों ने कटने जा रहे गोवंश से भरा ट्रक पकड़ लिया। आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणाें ने गोवंश से लदा ट्रक पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर कोतवाली देहात थाना पुलिस ने जिंदा गोवंशों को गऊशाला भेज दिया।
जनपद में गोवंश की हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा। हर माह होने वाली घटनाओं के बाद भी पुलिस प्रशासन की गंभीरता नहीं बढ़ रही। पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर जहां लोग मौजमस्ती में व्यस्त थे। वहीं, इसका फायदा उठाकर गोवंश तस्कर एक ट्रक में बीस से अधिक गोवंश लेकर आगरा की ओर जा रहे थे। तभी कोतवाली देहात के गांव बहादुरपुर के ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। थोड़ी ही देर में दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। इसे देखकर घबराए तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर निकटवर्ती गांवों के लोग भी यहां पहुंच गए। और उनमें ऐसी घटनाओं को लेकर आक्रोश बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस को ग्रामीणों ने गोवंशों से भरा ट्रक सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें बीस गोवंश भरे थे। लेकिन क्षमता से अधिक भरे होने के चलते दस ने दम तोड़ दिया। ऐसे में शेष जिंदा गोवंशों को स्थानीय गऊ शाला में भेज दिया गया। वहीं, मृत गोवंशों को दफना दिया गया।बताया गया है कि उक्त गोवंश मुरादाबाद से आगरा ले जाए जा रहे थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।