फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   9 lack fraud by band maneger

शाखा प्रबंधक रहते करीब साढ़े नौ लाख रुपये का गबन

Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
9 lack fraud by band maneger
ऑटो फाइनेंस की किस्तें कंपनी में जमा न कर शाखा प्रबंधक ने गबन कर लीं। जुलाई से फरवरी के बीच करीब नौ लाख 31 हजार रुपये का गबन प्रकाश में आने पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस के चैनल पार्टनर के रूप में अबंतीवाई नगर में सुपर क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड का फाइनेंस ऑफिस है। यहां कंपनी ने सुशील निवासी उदनपुर थाना कोतवाली नगर को शाखा प्रबंधक बनाया। शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजू सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा ऑटो फाइनेंस किए जाते हैं। जुलाई में शाखा प्रबंधक द्वारा किया गया पहला गबन करीब एक लाख रुपये प्रकाश में आया, इस पर उन्हें रुपये जमा करने को कहा गया। 23 दिसंबर तक यह राशि बढ़कर करीब दो लाख 76 हजार रुपये पर पहुंच गई। तब भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रकम उनके द्वारा कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 25 से 28 फरवरी तक हुए ऑडिट में प्रकाश में आया कि करीब पांच लाख 52 हजार रुपये की सुशील ने ग्राहकों की रसीद काटकर रुपये ले लिए पर कंपनी में जमा नहीं कराए। कुल बकाया रकम करीब नौ लाख 31 हजार रुपये जब सुशील द्वारा कंपनी के खाते में जमा नहीं कराए गए तो कंपनी ने उन्हें निलंबित कर दिया। सुशील अभी भी कंपनी का लैपटॉप अपने पास रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एसएसपी सुनील कुमार सिंह को पांच मार्च को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया और आठ मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, सुशील का फोन कई बार मिलाने पर भी नहीं उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed