Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   8 including grandfather and grandson injured in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में बाबा-नाती सहित 8 घायल

Sat, 30 Dec 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
8 including grandfather and grandson injured in road accidents
एटा। जिला में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाबा-नाती सहित 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से बुजुर्ग समेत 4 को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलज से आगरा रेफर किया गया है। घायलों में दो छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र शिकाेहाबाद रोड स्थित गांव निधौली खुर्द के पास शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार झम्मन लाल और इनके नाती अंकित कुमार निवासी शांतिनगर घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से बाबा को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र कासगंज रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र शिवम और इसका बड़ा भाई मनदीप निवासी कसैटी शुक्रवार की शाम घायल हो गए। पिता अतर सिंह ने बताया कि दोनों कोचिंग पढ़कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से शिवम को गंभीर चोटें आई और अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र जीटी रोड स्थित मंडी समिति के सामने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे साइकिल सवार विशाल कुमार निवासी काशीराम कालोनी को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हादसे में बाइक सवार कैलाश चंद्र निवासी मोहल्ला कटरा कोतवाली नगर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसको भी अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि अन्य हादसों में घायल योगेंद्र कुमार निवासी गंगनपुर कोतवाली नगर और पंकज कुमार निवासी गांव जखई थाना नारखी जिला फिरोजाबाद को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से योगेंद्र को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed