फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   7 houses collapsed including the residence of Jalesar Kotwali in-charge

Etah News: जलेसर कोतवाली प्रभारी के आवास सहित गिरे 7 मकान

Thu, 19 Sep 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
7 houses collapsed including the residence of Jalesar Kotwali in-charge
एटा/जलेसर। जिले में मंगलवार की रात शुरू हुई बरसात एक बार फिर लोगों पर कहर बनकर टूटी। कई स्थानों पर मकान गिरने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। जलेसर कोतवाली प्रभारी के आवास सहित 7 मकान गिर गए। कई मकानों की दीवारों तो कई छतों में दरारें पड़ गई हैं। पूरे दिन ही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

जलेसर कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव के आवास की छत मंगलवार शाम भरभरा कर गिर गई। उस मय कोतवाली प्रभारी अपने आवास में ही थे। हादसे के बाद अपना सामान आदि लेकर नगर पालिका कार्यालय के सभागार में उन्होंने शरण ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सती रनोसा निवासी सुरेश चंद्र का कच्चा मकान बारिश के चलते बुधवार को ढह गया। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

कस्बा सकीट में मोहल्ला चक निवासी सोनू का मकान बुधवार को भर-भराकर गिर पड़ा। इसके अलावा सकीट ब्लॉक के ही गांव नगला बिके में रवेंद्र सिंह और दोदलपुर में बलवंत सिंह के मकान बारिश की वजह से गिर पड़े। इन हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर का सारा सामान मलबे में दबने से खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव चाठी में भगवान सिंह और श्रीपाल दिवाकर के मकान बरसात की वजह से धराशाई हो गए। कई स्थानों पर नए व पुराने मकानों में दरार आ गई हैं। जिसके चलते उनके गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed