{"_id":"690243fcbe3997737f0eaddd","slug":"68224-metric-tons-of-potatoes-are-filled-in-23-cold-storages-of-the-district-etah-news-c-163-1-sagr1016-141170-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले के 23 शीतगृहों में भरा है 68224 मीट्रिक टन आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले के 23 शीतगृहों में भरा है 68224 मीट्रिक टन आलू
विज्ञापन
एटा। जिले में अभी तक शीतगृह आलू से भरे पड़े हैं। इनके खाली करने की तिथि निकलने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। 31 अक्तूबर के बाद वहां से आलू निकालकर बाहर रखवा दिया जाएगा। इसके बावजूद आलू के दाम सही से नहीं मिलने की वजह से किसान आलू को नहीं निकाल रहा है।
शीतगृहों में रखे गए स्टॉक का 38 फीसदी आलू भरा पड़ा है। बाजार में आलू 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जिले के किसान शीतगृहों में भरे हुए आलू को नहीं निकाल रहा है। इस साल जिले के सभी 23 शीतगृह में करीब 181931.58 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। जबकि शीतगृह में 211057.52 मीट्रिक टन आलू भंडारण की क्षमता थी।
अक्तूबर माह के अंत तक सभी शीतगृह खाली किए जाने हैं। अभी तक इसमें करीब 68224.34 मीट्रिक टन आलू भंडारित है। विभाग के अनुसार अभी तक 62 फीसदी ही आलू की निकासी की गई है।
विज्ञापन
जिले के 23 शीतगृहों से करीब 62 फीसदी आलू की निकासी हो चुकी है। जल्दी ही सभी खाली करा दिए जाएंगे अन्यथा की स्थिति में आलू को बाहर रखवा दिया जाएगा। -सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी