{"_id":"4c4e13c97d393a0bea3b0330a3ca06f1","slug":"62-nominations-for-the-district-panchayat-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के लिए 62 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के लिए 62 नामांकन
62 nominations for the district panchayat member
Updated Tue, 06 Oct 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट और बीडीसी के लिए जलेसर व अवागढ़ ब्लॉक में नामांकन हुए। विभिन्न दलों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए। जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाई गई। जिला पंचायत सदस्य के लिए 62 नामांकन और बीडीसी सदस्य के लिए 395 पर्चे दाखिल हुए।
बता दें कि इस समय जिले में पंचायत चुनाव का माहौल बना हुआ है। हर तरह चुनावी चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। पहले और दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार से तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने वालों की उमड़ी भीड़ के चलते कलक्ट्रेट पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं, वहीं प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा आदि काटा। इस मामले में प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई। फिर से ऐसी घटना न हो इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलक्ट्रेट से पहले कचहरी रोड, आगरा रोड आदि पर बेरीकेडिंग करने के साथ-साथ पुलिस कर्मी तैनात किए गए। साथ ही प्रत्याशियों के साथ पहुंचने वाले हुजूम को कलक्ट्रेट से पहले ही रोक दिया गया। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान कलक्ट्रेट पर पहले दिन 53 प्रत्याशियों ने 62 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार जलेसर ब्लॉक पर बीडीसी सदस्य के लिए 187 नामांकन व अवागढ़ ब्लॉक पर 208 नामांकन दाखिल हुए। इस प्रकार कुल 395 नामांकन हुए। दूसरी ओर, दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की लाइन लगी रही।
क्षेत्र पंचायत सदस्य नामांकन के लिए उमड़ी भीड़
जलेसर/अवागढ़। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकास खंड कार्यालय पर सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया एवं फार्मों की बिक्री के साथ-साथ जारी रही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस राघवेंद्र सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी बीएस चौहान मौजूद रहे। इसी प्रकार ब्लॉक कार्यालय अवागढ़ पर भी नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ रही। इस मौके पर तहसीलदार संजीव ओझा, खंड विकास अधिकारी उमारानी कुलश्रेष्ठ, आरओ शिवबालक राम आदि मौजूद थे।