फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6 bigha wheat crop burnt to ashes due to fire

Etah News: आग लगने से 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 15 Apr 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
6 bigha wheat crop burnt to ashes due to fire
नगला गंगी में फसल में लगी हुई आग। - फोटो : नगला गंगी में फसल में लगी हुई आग।
सकीट। क्षेत्र के गांव नगला गंगी में मंगलवार दोपहर के समय आग लगने से 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों में भगदड़ मच गई। आसपास के किसान अपनी फसलें बचाने के लिए जुट गए। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले अचानक मौसम खराब होने के बाद किसान गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेशिंग में जुटे हुए हैं। मंगलवार की सुबह से नगला गंगी के अधिकांश लोग खेतों पर काम कर रहे थे। एवरन के खेत पर गेहूं की फसल के बोझ थ्रेशिंग के लिए कटे रखे थे। किसी तरह अचानक फसल में आग लग गई। लपटों को उठता देख आसपास काम कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

आग फैलकर खेतों में रखी दूसरी फसल को बर्बाद न कर दे, इससे लोग चिंतित थे। आग बुझाने में सभी लोग जुट गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में आग लगने से कपड़े-सामान जला

सकीट। नगर के मोहल्ला काजी में सोमवार रात गीतम के घर में आग लग गई। मकान की छत पर सो रहे परिजन ने जागने पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। गीतम नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर था। उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे, जो मकान की छत पर सो रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि कमरे में बने मंदिर में जल रहे दीपक से आग सुलग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed