फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   479 gram head, panchayat members took oath

479 ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 19 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
479 gram head, panchayat members took oath
 जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों पर शनिवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हालांकि कई विकास खंडों में सदस्य और ग्राम प्रधान शपथ लेने नहीं पहुंचे। जो रह गए हैं उन्हें रविवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड शीतलुपर में जिला परियोजना निदेशक केेके वैश्य ने 62 ग्राम प्रधान और 537 सदस्यों को शपथ दिलाई। मिरहची में मारहरा विकास खंड के प्रधान और सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव की अध्यक्षता में प्रभारी खंड विकास अधिकारी रघुवीर यादव ने शपथ दिलाई। अनिल यादव ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश भुलाकर अपनी पंचायत के विकास के बारे में सोचें और हारे हुऐ प्रत्याशी भी जीते प्रत्याशियों का सहयोग करें। हरिपाल सिंह, अनीता कुमारी, देवेंद्री चौधरी, सुधा चौहान, सुमन यादव, रीना, डॉ. महताब सिंह, सहित समेत अनेक प्रधान मौजूद रहे। जैथरा में जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव की अध्यक्षता में अलीगंज के तहसीलदार आनंद सिंह ने ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। प्रभारी बीडीओ टीएन तिवारी, एडीओ पंचायत विश्राम यादव, पूर्व चेयरमैन विजेंद्र चौहान मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव ने कहा प्रधान अपने-अपने गांव में विकास कराएं। पूर्व चेयरमैन विजेंद चौहान ने कहा सभी प्रधानों ने जनता के बीच जगह बनाकर चुनाव जीता है। अलीगंज में क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर सिंह यादव की अध्यक्षता में एसडीएम चंदन पटेल ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ओमपाल यादव, एडीओ पंचायत बृजराज सिंह मौजूद रहे। अवागढ़ में 34 ग्राम प्रधान और 367 सदस्यों को खंड विकास अधिकारी उमारानी कुलश्रेष्ठ ने शपथ दिलाई। अनिल प्रताप सिंह, राम प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, प्रताप सिंह, संतोष पाराशर, प्रमोद कुमार समेत अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। जलेसर में खंड विकास अधिकारी बीएस चौहान ने 24 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। श्याम सिसौदिया, राजवीर गोतम, चंद्रप्रभा राजपूत, पुष्पा यादव, सरोज कुमारी समेत अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। निधौलीकलां में खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ने 69 प्रधानों को  शपथ दिलाई। सकीट में 91 प्रधानों ने शपथ ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed