फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   43 lakhs spent, 53 potential leprosy patients found in the campaign

Etah News: 43 लाख खर्च, अभियान में मिले 53 संभावित कुष्ठ रोगी

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
43 lakhs spent, 53 potential leprosy patients found in the campaign
एटा। कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए जनपद में अभियान चला। 15 दिन तक चले अभियान में विभाग के 4361700 रुपये खर्च कर दिए। अभियान पोलियो की तर्ज पर चलाया गया था। लेकिन टीमें जिले में 53 संभावित कुष्ठ रोगियाें को ही खोज पाईं। इनमें भी जांच के बाद मर्ज की पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन


21 नवंबर से जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान की शुरूआत हुई थी। इसमें रोगियों को खोजने के लिए 2077 टीमें लगाई गईं। टीमों को घर-घर जाकर पड़ताल करनी थी। अभियान 15 दिन यानी 4 जनवरी तक चला। इसमें टीमों द्वारा 2147473 व्यक्तियों की पड़ताल की गई। इस दौरान टीमों को कुष्ठ रोग के संभावित 53 मामले मिले। विभाग द्वारा एक टीम को 2100 रुपये के हिसाब से भुगतान किया गया। ऐसे में इस अभियान के दौरान कुष्ठ रोगियों को खोजने में 4361700 रुपये विभाग के खर्च हो गए। संवाद
विज्ञापन



टीमों में ये रहे शामिल
विभाग द्वारा अभियान के लिए 2077 टीमें बनाई गई थीं। प्रत्येक टीम में दो सदस्यों को रखा गया। इनमें एक आशा कार्यकर्ता और एक स्वयंसेवी व्यक्ति को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में हैं 32 कुष्ठ रोगी
जिले में कुष्ठ रोगियों की बात करें तो इनकी संख्या 32 है। इन सभी रोगियों का उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। कुष्ठ रोग दो प्रकार का होता है। पासी बैसिलरी व मल्टी बैसेलरी। पासी बैसिलरी के मरीज का छह माह तक उपचार चलता है। जबकि मल्टी बैसेलरी मरीज का एक वर्ष तक उपचार किया जाता है।



शासन से टीम के लिए रुपयों का निर्धारण किया गया था। उसी के अनुसार उनका भुगतान किया गया। टीमों को 53 संभावित रोगी मिले। उसकी जांच को सैंपल भेजे गए हैं। अभी पुष्टि नहीं हुई है। - डॉ. सतीश चंद्र नागर, नोडल अधिकारी कुष्ठ रोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed