Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   4 cleaning workers suspended for negligence in work

Etah News: कार्य में लापरवाही बरतने वाले 4 सफाई कर्मी निलंबित

Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
4 cleaning workers suspended for negligence in work
एटा। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण चार सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संचारी रोग अभियान के तहत उनकी उदासीनता और कर्तव्यों की उपेक्षा के चलते की गई है। इन कर्मियों पर आरोप था कि वह नियमित रूप से अपने क्षेत्र में साफ-सफाई का काम ठीक से नहीं कर रहे थे, जिससे इलाके में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकन ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराई जा रही है। इसके बाद भी कर्मियों ने अपने काम में सुधार नहीं किया। क्षेत्रीय अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद पाया कि सफाई कर्मियों ने संचारी रोग अभियान के तहत दी गई जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था।
विज्ञापन

इस लापरवाही के चलते ब्लॉक अवागढ़ हिनौना पर तैनात विजय कुमार, नीमखेड़ा पर कार्यरत विजयपाल और दोषपुर पर कार्य करने वाले राहुल की लापरवाही सामने आई। इसके साथ ही सकीट के गांव मलावन में तैनात बंटी की ओर से बरती गई उदासीनता के चलते चारों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह चौहान ने बताया कि अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 4 कर्मियों को निलंबित किया गया है, निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed