फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3700 students participate in traffic awareness programm in etah

Etah News: सड़क सुरक्षा की पहल से जुड़ेंगे 36600 विद्यार्थी

Sun, 22 Jan 2023 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Jan 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
3700 students participate in traffic awareness programm in etah
एटा। जिले के 36600 विद्यार्थी सोमवार को सड़क सुरक्षा की पहल से जुड़ेंगे। मानव श्रंखला व सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम शहर के स्टेडियम सहित ब्लॉकों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में रविवार को मानव श्रंखला व सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां की गईं। यहां पर नवनिर्मित सीसी सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर मिट्टी डाली गई। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी न हो। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने शहर के 22 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बुलाकर बैठक कर रूपरेखा तैयार की। निर्देश दिए कि सुबह दस बजे तक सभी छात्र-छात्राओं को स्टेडियम में लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इसमें कक्षा 6 से 12 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक ब्लॉक में भी मानव श्रंखला बनाई जाएगी। इसके लिए 24 विद्यालयों को नोडल बनाया गया है। साथ ही 16 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, एआरटीओ सतेंद्र कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन ब्लॉक में इतने विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग:
ब्लॉक- छात्र संख्या- कार्यक्रम स्थल
शीतलपुर- 10000- पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम
सकीट- 4100- डीएवी इंटर कॉलेज
जैथरा- 4000- श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज
अलीगंज-4000- गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज
मारहरा- 3000 - एमजीएचएम इंटर कॉलेज
निधौली कलां- 3500- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज
अवागढ़- 4000 - जनता इंटर कॉलेज
जलेसर- 4000 - एमजीएम इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed