फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   32 bighas of pasture land worth Rs 1 crore freed from encroachment

Etah News: चारागाह की लगभग 1 करोड़ की 32 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
32 bighas of pasture land worth Rs 1 crore freed from encroachment
एटा। तहसील सदर क्षेत्र के गांव मिलिक बन्हेरा में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां करीब 1 करोड़ रुपये कीमती चारागाह की 32 बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार चल रही हैं।
बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर जगमोहन गुप्ता पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत मिलिक बन्हेरा में पहुंचे। यहां चरागाह की लगभग 32 बीघा जमीन को मुक्त कराया। एसडीएम ने बताया कि इस भूमि की कीमत लगभग 1 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन

कब्जामुक्त कराई गई जमीन को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। इस पर नजदीकी गोशाला में गोवंशों के उपयोग के लिए हरे चारे की बुवाई कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल, डिप्टी सीवीओ प्रभात गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed