{"_id":"63dfb16a5472fd66e32b31d7","slug":"31-22-lakh-stolen-from-max-pickup-of-tobacco-trader-etah-news-agr561975335-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तंबाकू कारोबारी की मैक्स पिकअप से 31.22 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तंबाकू कारोबारी की मैक्स पिकअप से 31.22 लाख की चोरी
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान लीवर के पास से एक तंबाकू कारोबारी की मैक्स पिकअप से 31.22 लाख रुपये की चोरी हो गई। कारोबारी का मुनीम चालक के साथ रकम देने के लिए नोएडा जा रहा था। एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
तंबाकू कारोबारी विजय कुमार सैनी निवासी दारू दरिगा थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद ने 31 लाख 22 हजार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अवधेश कुमार उर्फ मिंटू, इसकी पत्नी उर्मेश शर्मा, गोपाल शर्मा, अनूप शर्मा, प्रेम, नीरज शर्मा अखिलेश शर्मा और अमित निवासीगण चित्रगुप्त कॉलोनी थाना कोतवाली नगर को नामजद किया है।
बताया कि अवधेश कुमार मैक्स पिकअप पर चालक के रूप में कार्य करता था। जबकि साक्षी मुनीम है। 20 दिसंबर 2022 को तंबाकू के 100 पैकेट मै. एसएस ट्रेडर्स जसराना फिरोजाबाद के लिए भेजे थे। साथ ही मुनीम साक्षी को अवधेश के सामने 30 लाख रुपये नोएडा में एक व्यापारी को देने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
बताया कि जसराना से भी 1.22 लाख रुपये व्यापारी से मुनीम ने लिए। दोनों को आगरा-मथुरा होकर नोएडा जाना था। मुनीम के मना करने के बाद भी अवधेश एटा अपने घर आया। यहां काफी समय खराब किया। शाम पांच बजे हिंदुस्तान लीवर के पास होटल पर मुनीम को चाय-नाश्ता के लिए भेज दिया। इस समय रकम गाड़ी में ही सीट के नीचे रखी थी।
जब मुनीम लौटकर आया तो रकम चोरी कर ली गई। बाद में अवधेश की पत्नी उर्वेश ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन अब तक चोरी की गई रकम नहीं लौटाई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।