फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   300 patients treated for stomach pain and diarrhea; one teenage girl dies.

Etah News: पेट दर्द, डायरिया के 300 मरीजों ने लिया उपचार, एक किशोरी की मौत

Fri, 26 Jun 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
300 patients treated for stomach pain and diarrhea; one teenage girl dies.
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के बाहर उपचार लेने के लिए खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद - फोटो : 1
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मरीजों ने लिया उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी के कारण मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द, डायरिया से ग्रसित बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 300 मरीजों को पेट दर्द व डायरिया से पीड़ित मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं इमरजेंसी में पेट दर्द से पीड़ित एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को 300 मरीजों ने उपचार लिया। इसमें सबसे अधिक पेट दर्द, डायरिया व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों ने उपचार लिया। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के पांचवें तल पर महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग सामान्य वार्ड बनाए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में कुल 30 बेड की क्षमता है। महिला वार्ड में 26 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं पुरुष वार्ड में कुल 24 मरीज भर्ती मिले जिन्हें उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन


पेट दर्द पीड़ित किशोरी की मौत
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मुबारिकपुर निवासी ओजल (17) को परिजन लेकर आए। मृतका की भाभी शिवानी ने बताया कि उन्हें दो दिन से पेट दर्द की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को सिढ़पुरा में एक निजी क्लीनिक से दवा दिलाई थी, शाम को उन्हें आराम मिल गया। बृहस्पतिवार की रात को अचानक उनके पेट में दर्द उठने लगा। थोड़ी देर बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

सेवानिवृत्त पीआरडी जवान की मौत
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे रमेशचंद्र (60) निवासी न्योराई को परिजन लेकर आए। यहां बेटे गौरव ने बताया कि उन्हें सांस की दिक्कत थी। मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा था। आराम नहीं मिलने पर शुक्रवार को आगरा ले जाने की तैयारी थी। सुबह करीब 4ः30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह तीन माह पहले पीआरडी से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed