फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 buses remained standing for the second day to go to Mahakumbh

Etah News: महाकुंभ जाने के लिए दूसरे दिन भी खड़ी रहीं 3 बसें, नहीं मिले यात्री

Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
3 buses remained standing for the second day to go to Mahakumbh
एटा। जिले से महाकुंभ में जाने के लिए निगम की ओर से 3 बसें तैयार खड़ी हुई हैं, लेकिन यात्री न मिलने की वजह से दूसरे दिन मंगलवार को भी इनको नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरूआत हो चुकी है। 13 और 14 जनवरी को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान जिले से जाने वाले लोगों की बात करें तो रोडवेज बस से कोई भी यात्री नहीं जा रहा है। जबकि यहां से लोगों को प्रयागराज ले जाने के लिए प्रतिदिन 3 बसों को चलाने का निर्णय निगम की ओर से लिया गया है। इसमें एक विशेष योजना का संचालन भी किया जा रहा है। अगर किसी गांव से या लोग सामूहिक रूप से प्रयागराज जाना चाहते हैं तो 50 यात्री होने पर 2 को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन बसों के संचालन की समय सारिणी व किराए से संबंधित हर प्रकार की जानकारी के लिए बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर बोर्ड लगाया गया है। इसके बाद भी लोगों की रुचि महाकुंभ में जाने को लेकर नहीं है। जिसकी वजह से सीधी बस का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारी मिले तो अलीगंज-जलेसर से भी चलाई जाएगी सीधी बस
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सवारियां ही नहीं मिल रहीं हैं। हमारा तो प्रयास है कि महाकुंभ के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में जाएं और पुण्यलाभ लें। इसके लिए हमारी ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है। जिला मुख्यालय के अलावा जलेसर या अलीगंज से यात्री जाना चाहते हैं तो उनको भी पूरी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जाने वाले यात्रियों का स्वागत करते हुए बस को सजाकर किसी जन प्रतिनिधि के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed