{"_id":"6929a20666e75f85df0d5f0e","slug":"253-candidates-selected-in-the-employment-fair-faces-beaming-etah-news-c-163-1-sagr1016-142638-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोजगार मेले में 253 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोजगार मेले में 253 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, खिले चेहरे
विज्ञापन
एटा। जिला सेवायोजन कार्यालय ने शुक्रवार को मारहरा में रोजगार मेले का आयोजन कराया। इसमें 253 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया। रोजगार पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
महेश चंद्र राजीव कुमार प्राइवेट आईटीआई में यह आयोजन हुआ। इसमें 383 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 7 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पीजी टेक्नोलॉजी कंपनी में 22 में से 15 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। श्रीराम पिस्टन कंपनी लिमिटेड में 41 में से 31 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
महिंद्रा लॉजिस्टक कंपनी में 52 में से 33, एलआईसी ऑफ इंडिया में 70 में से 45, होली हर्ब्स कंपनी में 65 में से 37, युवा शक्ति फाउंडेशन कंपनी में 60 में से 52 और लेगप्रो सोल्यूशन कंपनी में 73 में से 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य सौरभ शर्मा, सूर्यकांत सिंह, राजकुमार गौड, आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद