फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   25 percent money of dist. plan still not received

जिला योजना का अब तक 25 फीसदी भी नहीं मिला धन

Sat, 07 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, लेकिन शासन ने प्रस्तावित जिला योजना का अब तक 25 प्रतिशत धन भी जिले में नहीं भेजा है। यह हाल इसी वित्तीय वर्ष का नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी जिला योजना को पूरी धनराशि नसीब नहीं हुई थी। अब जबकि वित्तीय वर्ष समापन की ओर है तो विभाग एक बार फिर जिला योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने की तैयारियों में जुट जाएंगे।
विज्ञापन


शासन द्वारा समय से बजट न मिलने पर जिला योजना बेअसर होती जा रही है। यह हाल तब है कि जब जिला के प्रभारी मंत्री सूबे के सबसे कद्दावर मंत्री हैं। इसके बावजूद प्रस्तावित योजनाओं को बजट के लाले पड़ रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 90 करोड़ 97 लाख की योजनाएं प्रस्तावित थीं। इसमें से विभाग को अब तक 18 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपये ही मिल सके हैं। शासन की उपेक्षा की हद तो देखिए पिछले वित्तीय वर्ष में भी पूरा बजट उपलब्ध नहीं हो पाया। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग पिछले वित्तीय वर्ष के जिला योजना के आंकड़े तो नहीं बता पाया, लेकिन उसके अनुसार यह सच है कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिला योजना के तहत विभाग को पूरा बजट नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


अब तक इन कार्यों को मिला बजट
एटा। नि:शुल्क बोरिंग को 85.54 लाख, पशुपालन को 15.70 लाख, दुग्ध उत्पादन को 36.76 लाख, वन विभाग को 15.69 लाख, एनआरएम को 37.78 लाख, रोजगार कार्यक्रम को एक करोड़ 73 लाख, मध्यम एवं गहरी बोरिंग को 93.72 लाख, सड़कों को चार करोड़ 98 लाख, बेसिक शिक्षा को 12.51 लाख, माध्यमिक शिक्षा एक करोड़ 17 लाख, आवास के लिए 64.92 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला योजना के तहत अब तक लगभग 18 करोड़ की धनराशि संबंधित विभागों को प्राप्त हो चुकी है। बची हुई धनराशि के भी जल्द आने की उम्मीद है।
- एके दीक्षित, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed