फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PET: On the first day, 2,892 candidates skipped the exam, while 4,212 appeared; entry into the center was permitted only after screening. Candidates found themselves struggling with reasoning questions.

पीईटी : पहले दिन 2892 ने छोड़ी परीक्षा, 4212 हुए सम्मिलित, जांच के बाद ही केंद्र में दिया गया प्रवेशरीजनिंग के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Sat, 31 Oct 2026 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
PET: On the first day, 2,892 candidates skipped the exam, while 4,212 appeared; entry into the center was permitted only after screening. Candidates found themselves struggling with reasoning questions.
एटा। जिले के 10 केंद्रों पर शुक्रवार को पीईटी 2026 की परीक्षा हुई। इसमें 7104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 4212 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2892 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में पेपर मध्यम स्तर का बताया। रीजनिंग के सवाल कठिन बताए जिसे हल करने में अभ्यर्थियों का काफी समय लगा।
विज्ञापन

कुछ परीक्षार्थियों को गणित के सवालों में भी परेशानी हुई। वहीं पेपर को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व एसएसपी ने सभी केंद्रों को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। पहली पाली शुरू होने से दो घंटे पहले ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनकी तलाशी ली गई।
उनके प्रवेशपत्र चेक किए गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर बेल्ट, बैग, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत आभूषण तक अंदर नहीं ले जाने दिए गए। पहली पाली में कुल 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 2082 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 1470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। दूसरी पाली में भी 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 2130 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 1422 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि दोनों पालियों में पेपर मध्यम स्तर का रहा। रीजनिंग के सवाल उलझाने वाले थे जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। कुछ प्रश्न बिना हल किए ही छोड़ने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed