{"_id":"66a6865948152b120c09d286","slug":"22-electric-poles-broken-in-the-storm-supply-stopped-for-16-hours-etah-news-c-163-1-sagr1016-120484-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंधी में टूटे 22 विद्युत खंभे, 16 घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंधी में टूटे 22 विद्युत खंभे, 16 घंटे ठप रही आपूर्ति
Sun, 28 Jul 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्रों में बिजली के खंभों को सही कराते विद्युत कर्मी। संवाद
- फोटो : अलीगंज क्षेत्रों में बिजली के खंभों को सही कराते विद्युत कर्मी।
एटा। अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात बारिश के साथ चली आंधी ने गर्मी से राहत दी। लेकिन बाद में यह आफत बन गई। 16 विद्युत खंभे धराशायी हो गई। जिसके कारण 16 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। रविवार शाम को बिजली मिल सकी।
अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:30 बजे तेज आंधी आई और बारिश होने लगी। आंधी की वजह से 22 विद्युत पोल टूटकर गिर गए। नगर सहित दाऊदगंज, अमरोली रतनपुर, मोहम्मद नगर बझेरा, डिवाईया, दादूपुर टपुआ, पुराहार आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई और लोगों को रात जागकर ही काटनी पड़ी। रविवार को भी बिजली की दिक्कत रही। घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इन्वर्टर की बैटरी भी जवाब दे गईं। कई घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई।
विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिसका खामियाजा लोगों को गर्मी में परेशान रहकर उठाना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से पानी तक की परेशानी है। करीब 16 घंटे बाद रविवार शाम 4 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर अलीगंज रोड, नवाबगंज रोड, फर्रुखाबाद रोड और बगला बल्लम के पास पेड़ टूटने से यातायात व्यवस्था बाधित रही। स्थानीय लोगों ने पेड़ काटकर रास्ता साफ कराया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई।