फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   200 electricity poles toppled and 35 transformers damaged in storm and rain.

Etah News: आंधी और बारिश में टूटे बिजली के 200 खंभे, 35 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

Sat, 13 Jun 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
200 electricity poles toppled and 35 transformers damaged in storm and rain.
शहर के बिजली पोल पर फॉल्ट सही करता विद्युत कर्मचारी। स्रोत विद्युत निगम
एटा। जिले में शुक्रवार रात 2 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण नगर पालिका फीडर से रात 2 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक विद्युत कटौती रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग रात को चैन से सो भी नहीं पाए वहीं सुबह घरों में पानी का संकट हो गया। आंधी के कारण जिले में बिजली के 200 खंभे टूट गए, वहीं 35 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। चार विद्युत उपकेंद्रों से करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे 50 मोहल्लों और 80 गांवों को बिजली नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के नगर पालिका फीडर से शुक्रवार रात दो बजे आई आंधी और बारिश की वजह से शट डाउन लिया था। आंधी और बारिश की वजह से शहरी क्षेत्र में 20 से अधिक जगहों पर फॉल्ट हुए। देहात क्षेत्र में खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से 80 से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद शनिवार की शाम 6 बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। लोग गर्मी में परेशान रहे और रातभर बिजली आने का इंतजार करते रहे। दिन में भी बिजली गुल रहने से घरों में पानी का संकट हो गया। सुबह के वक्त लोगों ने आसपास लगे हैंडपंप से पानी भरा, जिसके बाद घरों में घरेलू काम काज हो सका।
विज्ञापन

लोग नगर पालिका फीडर में जानकारी के लिए फोन करते रहे। अवर अभियंता विशाल गिरि ने भी फोन नहीं उठाया। जानकारी नहीं होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। शाम के समय विद्युत निगम में फॉल्ट खोजने के लिए एक अतिरिक्त टीम लगाई गई है। मुख्य अभियंता संदीप सिंह ने बताया कि रात को आई आंधी और बारिश के कारण जिले में 200 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए और 35 ट्रॉसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उपकरणों में आई खराबी के कारण चार उपकेंद्रों पिलुआ, अवागढ़, मलावन और सकीट से बिजली आपूर्ति करीब 4 घंटे तक ठप रही। वहीं नगर पालिका फीडर से 16 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







50 से अधिक मोहल्ले हुए प्रभावित
नगर पालिका फीडर से जुड़े सभी मोहल्ले 16 घंटे तक प्रभावित रहे। इससे जुड़े मेहता पार्क, गली बल्देव सहाय, कैलाश गंज, नगला भजा, नेहरू नगर, शीतलपुर, शिकोहाबाद रोड, रामेश्वरमपुरम कॉलोनी, गोशाला, शिवपुरी, हिंदू नगर, आवास विकास कॉलोनी, किदवई नगर, होली मोहल्ला समेत 50 मोहल्लों में शुक्रवार रात से बिजली नहीं आई। इन मोहल्लों में रहने वाले करीब 18 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।





रात 2 बजे से घर में बिजली नहीं है। नगर पालिका फीडर पर कॉल करते रहे लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। बिजली नहीं आने की वजह से रात को सो भी नहीं सके। - अनिल यादव, नेहरू नगर



शनिवार को शाम 6 बजे तक बिजली नहीं आई। इससे घर में पानी का संकट खड़ा हो गया। मोहल्ले के आसपास लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाकर घर में काम चलाना पड़ा। - आरती यादव, नगला भजा





नगर पालिका फीडर से गुजरने वाली लाइन पर इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट खोजने के लिए दो टीमें लगाई गई थी। देर शाम तक फॉल्ट को खोजा गया जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकी। - सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

शहर के बिजली पोल पर फॉल्ट सही करता विद्युत कर्मचारी। स्रोत विद्युत निगम

शहर के बिजली पोल पर फॉल्ट सही करता विद्युत कर्मचारी। स्रोत विद्युत निगम

शहर के बिजली पोल पर फॉल्ट सही करता विद्युत कर्मचारी। स्रोत विद्युत निगम

शहर के बिजली पोल पर फॉल्ट सही करता विद्युत कर्मचारी। स्रोत विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed