फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   20 years imprisonment to the man convicted of raping an eight year old girl

Etah News: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment to the man convicted of raping an eight year old girl
एटा। आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। करीब एक महीने बाद यह वीडियो जब पिता ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में शनिवार को विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट नरेंद्र पाल राणा ने फैसला सुनाया। दोषी शेखर उर्फ सेठी निवासी मोहल्ला सरायखानम को उन्होंने 20 साल की कैद की सजा दी है।
विज्ञापन

थाना जलेसर में एक व्यक्ति ने 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि 20 अगस्त को उन्होंने मोबाइल पर एक वीडियो देखा जिसमें उनकी बेटी के साथ शेखर उर्फ सेठी दुष्कर्म कर रहा था। बताया कि करीब एक महीने पहले बेटी को घर से शेखर बहला-फुसलाकर रामलीला मैदान में ले गया था। वहां उसके साथ इस हरकत को अंजाम दिया। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 6 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद शेखर को दोषी पाया गया। अदालत ने उसे 20 साल के कठोर कारावास और 55 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे पांच का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed