{"_id":"62cb13105c889a14201a3f5b","slug":"17-thousand-removed-from-the-pocket-of-a-young-man-going-in-tempo-etah-news-agr5396455193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में जा रहे युवक की जेब से निकाले 17 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो में जा रहे युवक की जेब से निकाले 17 हजार
विज्ञापन
अलीगंज। टेंपो में कायमगंज जा रहे एक युवक की जेब से जेबकतरों ने 17 हजार रुपये पार कर दिए। युवक ने पुलिस को सूचना दी है।
नगर के मोहल्ला सुम्मेरचंद्र निवासी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे अपनी मां की दवा लेने के लिए टेंपो में बैठकर कायमगंज जा रहा था। टेंपो में गिहार बस्ती के दो युवक भी बैठे हुए थे। जैसे ही टेंपो ससोता दोषपुर के पास पहुंचा, उन दोनों युवकों ने टेंपो को रुकवाया और पीछे से आ रही एक मोटर साइकिल पर बैठकर चले गए। ध्यान दिया तो मेरी जेब कटी हुई थी, इसमें रखे 17 हजार रुपये गायब थे।
विनोद ने बताया कि बाद में कोतवाली पहुंचकर लिखित सूचना पुलिस को दी। बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड पर जेबकटी की शिकायतें आए दिन मिल रही हैं। पूर्व में जेब काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि जेब काटने की घटनाओं पर जल्द ही अंकुश लगाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस की एक टीम निरंतर कार्य कर रही है।