फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16 arrested, including four women who falsely plan to kidnap

अपहरण की झूठी साजिश रचने वाले चार महिलाओं सहित 16 गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
16 arrested, including four women who falsely plan to kidnap
बागवाला पुलिस की गिरफ्त में अपहरण की साजिश के आरोपी साथ में मौजूद प्रभारी रामकेस राजपूत । - फोटो : ETAH
एटा। जमीन की रंजिश में विपक्षियों को फंसाने के लिए युवक ने अपने अपहरण की झूठी साजिश रची और लापता हो गया। परिजनों ने युवक के कपड़े मिलने पर हत्या का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया। युवक को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने साजिश रचने और जाम लगाने वाले 16 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार महिलाओं सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला भम्मा निवासी रमनपाल (32) पांच फरवरी 2021 को साजिश के तहत लापता हो गया और अपने अपहरण का नाटक रचा गया, पुलिस ने रमनपाल को बुधवार को भिवानी हरियाणा से बरामद कर लिया। रमनपाल से पूछताछ के बाद पुलिस की ओर से झूठी कहानी बनाकर राजमार्ग पर जाम लगाकर शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चार महिलाओं और 12 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

युवक रमनपाल के परिजनों ने मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या करने और जैकेट व आधार कार्ड मिलने का आरोप लगाकर जीसुखपुर के पास एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से यातायात बाधित रहा था। पुलिस पहले ही कह रही थी कि लापता युवक की हरियाणा में लोकेशन मिल रही है। इसके बावजूद भी परिजनों ने दबाव बनाकर चार लोगों को नामजद कराकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस को मजबूरी में एक आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed