{"_id":"672a1c4f55bd30a0c404b632","slug":"13-green-trees-cut-from-gram-panchayat-land-report-filed-etah-news-c-163-1-eta1001-125326-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ग्राम पंचायत की भूमि से काटे 13 हरे पेड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ग्राम पंचायत की भूमि से काटे 13 हरे पेड़, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 05 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव रजपुरा के जंगल में ग्राम पंचायत की जमीन से 13 हरे पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान प्रवीन यादव ने गांव के ही राधेश्याम सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के गाटा संख्या 347 में जंगल है। गांव के ही राधेश्याम सहित चार लोगों ने 4 अक्तूबर 2024 को यहां से कई हरे पेड़ काट लिए। इनमें दो नीम, एक शीशम और 10 पेड़ कीकर के थे। इस क्षेत्र में लोग गर्मियों के दिनों में पेड़ों के नीचे बैठकर आराम कर लेते थे। पेड़ कटने से लोगों को असुविधा हो रही है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद