{"_id":"62f6530c5707b2457163a572","slug":"12-road-accidents-in-24-hours-20-people-injured-etah-news-agr5432074149","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 12 सड़क हादसे, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 12 सड़क हादसे, 20 लोग घायल
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंट के अंतराल में 12 सड़क हादसे हुए। जिनमें 20 लोग घायल हुए हैं। मैनपुरी जिले के ज्योती गांव से एटा लौटते समय सकीट थाना क्षेत्र के बीगौर गांव के पास ऑल्टो कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। कार में सवार कासगंज के पथरेकी गांव निवासी दीपक व एटा के जाटवपुरा निवासी नितेश, समीरा घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने दीपक की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
वहीं बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी रोहताश, रिजोर थाना क्षेत्र के नगला बरी निवासी कन्हई बाइक की टक्कर से घायल हो गए। बाबूगंज बाजार निवासी रवि कुमार का दस वर्षीय पुत्र अर्श सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। चंदननगर निवासी दीपक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव पिथनपुर निवासी रामगोपाल, उर्मिला व श्योराई गांव निवासी रतीराम के पुत्र रवि व पुत्री ज्योति वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
वहीं मैनपुरी के भोगांव निवासी सचिन, न्यू अग्रवाल मोहल्ला निवासी मुकुल गुप्ता व जितेंद्र सक्सेना वाहनों की भिड़ंत में घायल हो गए। कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी मंजू अपने 5 वर्षीय बेटे कन्हैया सहित बाइक से गिरने से घायल हो गईं। जैथरा थाना क्षेत्र के कुकरैया निवासी मटरू लाल के पुत्र अंशुल व पुत्री ऋचा बाइक से गिरने से घायल हो गए। निधौलीकलां के किदरपुर निवासी ईशु अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।