फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10,000 rupees were returned to a youth who was a victim of cyber fraud.

Etah News: साइबर ठगी का शिकार हुए युवक के 10 हजार रुपये वापस कराए

Tue, 23 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
10,000 rupees were returned to a youth who was a victim of cyber fraud.
एटा। साइबर क्राइम थाना टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए युवक के 10 हजार रुपये वापस कराए हैं। गांव धौलेश्वर थाना निधौली कलां निवासी स्वास्तिक कुमार ने साइबर क्राइम थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। बताया था कि केनरा बैंक खाते से बिना जानकारी के 10 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम की टीम ने जांच शुरू की और संबंधित बैंक व पेमेंट गेटवे से ई-मेल तथा बैंक नोडल अधिकारी के माध्यम से समन्वय स्थापित किया। प्रयास के बाद पीड़ित के पूरे 10 हजार रुपये की धनराशि खाते में वापस कराई। इस कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम प्रभारी शंभूनाथ सिंह, निरीक्षक बेगराम सिंह, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, आरक्षी राजा राम चौधरी और मनीषा यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। बैंक कभी भी फोन पर केवाईसी, ओटीपी, पिन या सीवीवी नहीं मांगते। अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड और ऐप से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed