{"_id":"6178039322b8894bc8691381","slug":"100-feet-high-national-flag-in-the-grip-of-darkness-etah-news-agr512730020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे की गिरफ्त में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे की गिरफ्त में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगा ध्वज ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। रेलवे स्टेशन पर लगाया गया 100 फुट ऊंचा विशाल राष्ट्रीय ध्वज रात में अंधेरे में फहर रहा है। इसके लिए रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई है। ध्वज के अंधेरे में रहने पर स्थानीय लोगों न आपत्ति जता शिकायतें की हैं, लेकिन रेलवे अधिकारी कह रहे हैं कि ध्वज को रोज उतारने का प्रावधान और विभागीय दिशा-निर्देश नहीं हैं।
इसी महीने रेलवे की ओर से एटा स्टेशन पर यह विशाल ध्वज लगाया गया है। जिसके लगने से लोगों ने गौरव का अनुभव किया, लेकिन ध्वज को फहराने में मानकों का उल्लंघन बता अब लोगों ने आपत्ति भी जताई है। इसे लेकर शिकायतें विभिन्न जिलास्तरीय और शासन स्तर तक के अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। इसमें कहा गया है कि बिना प्रकाश के रात में ध्वज फहराया जा रहा है।
राष्ट्रीय ध्वज का आदर-सम्मान कराने की अपील की गई है। शिकायत होते ही प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें देर शाम स्टेशन पर ध्वज फहरा हुआ मिला। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि 100 फुट ऊंच ध्वज को रोजाना उतारने का प्रावधान नहीं है। विभाग ने भी इसे उतारने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं।