{"_id":"6446cd77ec6533c6f708eb74","slug":"100-bighas-of-crop-burnt-due-to-fire-in-malavan-and-jaithra-farmer-scorched-etah-news-c-25-1-134983-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मलावन व जैथरा में आग से 100 बीघा फसल जली, किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मलावन व जैथरा में आग से 100 बीघा फसल जली, किसान झुलसा
Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
एटा/जैथरा। मलावन और जैथरा थाना क्षेत्र में सोमवार को खेतों में आग लग गई। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी अग्निकांड की वजह बनी। इसमें दोनों स्थानों पर करीब 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं आग की चपेट में आकर एक किसान झुलस गया।
थाना व कस्बा मलावन के पास खेतों में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक खेतों में पड़ी और खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस हादसे में करीब 100 बीघा के करीब फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग बुझाते समय मलावन निवासी किसान गोविंद सिंह झुलस गया। इसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आग से झुलसे किसान ने बताया कि सबसे पहले पिंटू सिंह के खेत में आग लगी थी, तेज हवा चलने की वजह से देखते ही देखते रामू, मुन्ना लाल, अजीत कुमार, विक्रम सिंह और उसके खेत चपेट में आ गए। अग्निशमन विभाग को आग लगने से सूचना दी। तब गाडिय़ां मौके पर पहुंची और डीजल इंजन आदि से आग बुझाने का प्रयास किया गया। तब तक करीब 100 बीघा खेत की फसल जल गई।
विज्ञापन
प्रभारी अग्रिशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दो गाडिय़ां भेजी गई थी। जबकि एक गाड़ी जवाहर तापीय परियोजना से बुलाई गई। तीनों ने मिलकर आग पर काबू पाया। फसल कितने बीघा की जली है, इसका अनुमान नहीं लगाया गया है।
दूसरा अग्निकांड जैथरा थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद में हुआ। गांव के पप्पू तिवारी का दो बीघा खेत जिलेदार ने पट्टे पर लिया था। इसमें गेहूं की खेती की जो पककर पूरी तरह तैयार थी और जिलेदार उसे काटने की तैयारी कर रहा था। इस खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरी हुई है। सोमवार दोपहर पास खड़े विद्युत पोल से अचानक चिंगारी निकली जो खेत में जा गिरी। जिससे उसमें खड़ी सूखी फसल में आग लग गई। जब तक स्थानीय ग्रामीण आग बुझा पाते, पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई।