फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10 thousand farming changed in the business of one crore rupees

एक करोड़ के कारोबार में तब्दील हुई 10 हजार रुपये की खेती

Mon, 25 Oct 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
10 thousand farming changed in the business of one crore rupees
गोरखपुर में सीएम योगी से पुरस्कार प्राप्त करते किसान विनोद कुमार चौहान। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला मानपुरा के किसान विनोद कुमार चौहान ने खेती को बेहतर कारोबार साबित कर दिखाया है। महज 10 हजार रुपये से शुरू की गई खेती, एक करोड़ से अधिक रुपये के कारोबार में तब्दील हो गई है। बेहतर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के लिए उन्हें रविवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सम्मानित किया।
विज्ञापन

जैविक खेती, मशरूम, ड्रैगन फ्रूट आदि से चर्चाओं में रह चुके विनोद ने 2019 में एग्री फार्म फ्रेश आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कं.लि. एफपीओ बनाया। इसमें 450 किसानों को जोड़ा। उन्हें जैविक उत्पादों के साथ ही पारंपरिक खेती से हटकर फल, सब्जी आदि की खेती और उसकी प्रोसेसिंग के लिए प्रेरित किया। विनोद ने बताया कि कुल 10000 रुपये से एफपीओ शुरू किया था। अब इसका वार्षिक टर्न ओवर 1.17 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में चार एफपीओ का चयन किया गया, जिसमें एटा के विनोद चौहान का संगठन भी शामिल है। रविवार को उन्हें गोरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाबार्ड के ग्रामीण समृद्धि सम्मान से पुरस्कृत किया। किसान विनोद चौहान कहते हैं कि शुरूआती दौर में यह सब काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा था, लेकिन मन में विश्वास था कि यह काम सफल होगा और इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ दिला पाएंगे। इसी उद्देश्य के साथ काम किया और आगे बढ़ते गए। सीएम द्वारा दिए गए पुरस्कार से हौसला और बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed