{"_id":"de844b0e-d45d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"engineer-recruitment-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग में इंजीनियरों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग में इंजीनियरों की होगी भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने बाढ़ निरोधात्मक कार्यों के समाधान के लिए नई टीम गठित करने के निर्देश दिए। इंजीनियरों की कमी दूर करने के लिए पांच सौ इंजीनियरों की शीघ्र भर्ती होगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने दी।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंताओं की मौजूदगी में शिवपाल ने बाढ़ निरोधक कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए 515 करोड़ रुपये स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभी तक सिंचाई विभाग द्वारा 240 करोड़ तथा राजस्व विभाग की सीआरएफ योजना में 175 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ निरोधात्मक कार्यों की प्रगति में सुस्ती पर चिंता व्यक्त करते हुए सिंचाई मंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में अच्छी कम्पनी के जीओ बैग इस्तेमाल किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग में अभियंताओं की कमी दूर करने को 500 सहायक व अवर अभियंताओं की नियुक्ति लोक सेवा आयोग से कराई जाएगी।