Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   electricity shortage in states

यूपी: तबाही के बाद अब खड़ा होगा बिजली संकट

Thu, 20 Jun 2013 02:00 AM IST
राजदीप जाखड
राजदीप जाखड Updated Thu, 20 Jun 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
electricity shortage in states

देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही के बाद अब यूपी में बिजली संकट खड़ा होने वाला है। दोनों राज्यों के एक दर्जन से ज्यादा पावर प्लांट बंद होने से करीब 25 फीसदी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन


पावर अफसरों के अनुसार मौसम खुलने पर एक दो दिन में मांग बढ़ते ही इसका असर दिखाई देने लगेगा। शक्ति भवन लखनऊ ने सभी डिस्कॉम को अलर्ट कर दिया है। मंगलवार रात को लखनऊ के आदेश पर ही रात दस बजे से लेकर बारह बजे तक इमरजेंसी रोस्टिंग भी कराई गई थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग करीब 12 हजार मेगावाट है। उत्तरी पावर ग्रिड के माध्यम से सूबे को वर्तमान में करीब 9 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति होती है। इसमें 3500-4000 मेगावाट राज्य उत्पादन है। शेष बिजली ग्रिड से खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्लांट हुए बारिश के कारण बंद :
बारिश और बाढ़ के चलते उत्तराखंड का खारा, खोदरी, चिल्ला, देहरादून, उत्तरकाशी, विष्णु प्रयाग (जोशी मठ) और डाक पत्थर हाइड्रो पावर प्लांट बंद हो गए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का नापथा-झाकड़ी, कच्छम-वांगतू, नांगली, बासपा, भावी और आंध्रा प्लांट तीन दिन से बंद पड़े हैं। इन सभी प्लांटों से ग्रिड को मिलने वाली करीब दस हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसके चलते हरियाणा, यूपी, दिल्ली और पंजाब में बिजली का जबर्दस्त संकट खड़ा हो गया है।

 
पश्चिमांचल में भी बिगड़ेगी बिजली की चाल
पीवीवीएनएल के 14 जिलों में करीब पांच हजार मेगावाट बिजली की मांग है। लखनऊ स्थित शक्ति भवन ने पश्चिमांचल के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए आने वाले दिनों में बिजली संकट झेलने को तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed