फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   electricity in amethi and raibareli

यूपी: रायबरेली और अमेठी को फिर से 24 घंटे बिजली

Fri, 12 Jul 2013 01:02 AM IST
अमेठी/ब्यूरो
अमेठी/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
electricity in amethi and raibareli

उत्तर प्रदेश में अमेठी शहर के लिए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नौ घंटे विद्युत कटौती का शेड्यूल 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर कॉर्पोरेशन की ओर से जारी कोड मिलते ही अमेठी को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
आपूर्ति बहाल होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। उधर, कटौती को लेकर पावर कॉर्पोरेशन त्रुटिवश आदेश जारी होने का तर्क दे रहा है।

सूबे की मौजूदा सरकार ने अगस्त 2012 में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के स्थानीय शहर और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र स्थित अमेठी शहर को 24 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया था।

इन दोनों शहरों के अलावा सूबे के चार अन्य वीआईपी जिलों को भी 24 घंटे की निर्बाध आपूर्ति की जा रही थी। हालांकि प्रदेश सरकार के इस आदेश के खिलाफ कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में रिट दायर की थी।
विज्ञापन


इस बीच बुधवार दोपहर  ट्रांसमिशन सिस्टम कंट्रोल पनकी से अमेठी शहर में चार चरणों में नौ घंटे की कटौती का शेड्यूल भेजा गया था।

नए शेड्यूल से पहले ही दिन शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से बुधवार को जारी कटौती का यह शेड्यूल 24 घंटे में ही वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद कॉर्पोरेशन से जारी कोड मिलते ही अमेठी शहर की 24 घंटे विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई।

त्रुटिवश आदेश : एक्सईएन
विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन विवेक खन्ना ने बताया कि बुधवार को ट्रांसमिशन सिस्टम कंट्रोल पनकी से त्रुटिवश अमेठी की बिजली कटौती का आदेश आ गया था। उसे सुधार लिया गया है। अमेठी का वीआईपी स्टेटस बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed