{"_id":"7e5626c0-ec50-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"e-stamping-service-started-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-स्टांपिंग की सेवा शुरू, यूपी बना 13वां राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-स्टांपिंग की सेवा शुरू, यूपी बना 13वां राज्य
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Jul 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ समेत सूबे के आठ जिलों में शनिवार से ई-स्टांपिंग सेवा शुरू हो गई। इसके साथ ही यूपी ई-स्टांपिंग की सेवा शुरू करने वाला देश का 13वां राज्य बन गया।
विज्ञापन
इस सेवा की शुरुआत स्टांप व पंजीयन मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में की।
ई-स्टांपिंग की सुविधा इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में भी उपलब्ध रहेगी।
इससे 10 हजार रुपये या अधिक की रकम के स्टांप की जरूरत होगी, वह तत्काल मिल जाएंगे। जबकि सामान्य स्थितियों में 25 हजार रुपये से अधिक के स्टांप तुरंत नहीं उपलब्ध हो पाता है।
विज्ञापन
शहर के पहले ग्राहक बने अब्दुल्ला
सूबे में ई-स्टांपिंग की सुविधा शुरू होने के बाद हीवेट रोड निवासी व बिल्डर अब्दुल्ला 16 लाख रुपये के स्टांप खरीदकर इस सेवा के पहले ग्राहक बन गए। उन्होंने बताया कि यह सुविधा समय और लागत दोनों ही लिहाज से बेहतर है।
विज्ञापन
पूरा काम महज चार कागजों में निपट गया जबकि पहले 16 लाख रुपये के स्टांप खरीदने में कागजों के ढेर लग जाते थे। कमीशन भी नहीं देना पड़ा।
स्टांप एवं पंजीयन मंत्री अरिदमन सिंह के अलावा स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री मनोज पारस, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवप्रताप यादव, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त साहब सिंह, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्र और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नहीं होगा फर्जीवाड़ा
सरकार के साथ ई-स्टांपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट आरएच मेवावाला का कहना है कि ई-स्टांपिंग पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें टेम्पिरिंग की कोई गुंजाइश नहीं है।
ई-स्टांपिंग के प्रत्येक ग्राहक का यूनिक आईडी नंबर होगा। इसके अलावा 2डी बार कोड और माइक्रो प्रिंटिंग अक्षर होंगे। कोई भी फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करेगा तो इस बार कोड से पकड़ा जाएगा। ग्राहक यूनिक आईडी कोड के जरिये कभी भी ऑनलाइन वेरीफिकेशन कर सकता है।
2006-07 से चल रही थी कोशिश
महानिरीक्षक निबंधन एवं आयुक्त स्टांप आलोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2006-07 से ई-स्टांपिंग सेवा को शुरू करने के प्रयास चल रहे थे लेकिन अब जाकर शुरू हो पाई।
अब जल्द ही सारे इंडेक्स रजिस्टर भी इंटरनेट पर उपलब्ध होंगे। ताकि लोगों को निबंधन व स्टांप से जुड़ी जानकारी के लिए दफ्तरों में न भटकना पड़े।
यहां करें आवेदन
ई-स्टांपिंग का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को केंद्रीय अभिलेखागार एजेंसी (सीआरए) की शाखाओं व अधिकृत बैंक शाखाओं (पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कॉर्पोरेशन बैंक) में जाकर ई-स्टांपिंग के लिए निर्धारित फार्मेट में आवेदन करना होगा।
क्या है प्रकिया
स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इडिंया लिमिटेड की वेबसाइट www.shilestamp.com पर आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। फिर बैंक से निर्धारित स्टांप शुल्क जमा करने का ई-स्टांप प्रमाण मिलेगा। इस प्रमाण को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। जहां से रजिस्ट्री संबंधी रिकॉर्ड में प्रमाण पत्र अंकित हो जाएगा।
ये होंगे फायदे
•बैंकों से बड़ी रकम निकालकर स्टांप के दफ्तर ले जाने से छुटकारा
•अधिक मूल्य की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज में अधिक स्टांप पेपर लगाने की बाध्यता से छुट्टी
•समय व संसाधनों की बचत