फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   During the third degree 'devil' becomes police man in uttarpradesh

यूपी: यहां थर्ड डिग्री के दौरान ‘शैतान’ बन जाती है खाकी

Sun, 16 Jun 2013 01:37 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
During the third degree 'devil' becomes police man in uttarpradesh

हिरासत में शकील की मौत के बाद पुलिस पुलिस सवालों में है। इंदिरापुरम थाने में हवालात में डबल मर्डर के आरोपी विनीत की मौत का मामला दो महीने पहले सुर्खियां बना था।

विज्ञापन


तब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसवाले सस्पेंड हुए थे अब आठ पुलिसवालों पर गाज गिरी है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्यों बंदी से पूछताछ के दौरान पुलिस ‘शैतान’ बन जाती है।
विज्ञापन


अभी अधर में है इंदिरापुरम कांड की जांच
इंदिरापुरम थाने की हवालात में हुई बंदी विनीत की मौत की जांच भी सीओ सेकेंड डा. प्रवीन रंजन कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील की मौत का मामला कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस अभिरक्षा और हवालातों में कई मौतें हुई हैं। पुलिसवालों पर हत्या के केस दर्ज हुए हैं। उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी है, मगर सुधार नहीं हो रहा है।


पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगी है। ऐसे तमाम आरोप हैं जब पुलिस 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखकर पूछताछ करती है और थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करती है। हालांकि हमेशा पुलिस अपने को पाक साफ बताती है।

कब-कब हुई पुलिस अभिरक्षा में मौत
15 जून 13 - कविनगर पुलिस हिरासत में शकील की मौत
28 अप्रैल 13 - इंदिरापुरम थाने की हवालात में विनीत नामक युवक की मौत
12 जुलाई 12- सीबीआई कस्टडी में वारंटी की मौत
7 जून 12- मुरादनगर पुलिस अभिरक्षा में प्रेमी युगल ने आत्महत्या की
13 जून 12- विजयनगर में वारंटी की पुलिस अभिरक्षा में मौत
5 अप्रैल 09- इंदिरापुरम थाने में राजेश की पुलिस हिरासत में हत्या
12 दिसंबर 2008- कविनगर थाने में योगेश त्यागी की मौत
23 जुलाई 1993- पिलखुवा में पुलिस अभिरक्षा में राम किशोर की मौत
1993- मोदीनगर थाने में रामकुमार प्रजापति की पुलिस हिरासत में मौत।
1992- सिहानी गेट में बालेश्वर त्यागी की पुलिस हिरासत में मौत।
1991- सिहानी गेट में दुष्यंत त्यागी की पुलिस हिरासत में मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed