फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   durga shakti nagpal may answer charge sheet soon

चार्जशीट का जल्द जवाब दे सकती हैं दुर्गा शक्ति

Wed, 07 Aug 2013 12:03 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
durga shakti nagpal may answer charge sheet soon

निलंबित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जल्द ही यूपी सरकार को जवाब दे सकती है।

विज्ञापन


चार्जशीट मिलने के बाद दस दिन के भीतर जवाब देना जरूरी होता है। यह मियाद अगले हफ्ते मंगलवार को पूरी होगी। अगर प्रदेश सरकार उनके जवाब से संतुष्ट होती है तो वह नागपाल का निलंबन वापस भी ले सकती है।

अगर सरकार जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और निलंबन जारी रहा तो तीन महीने केबाद केंद्र सरकार अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर नागपाल का निलंबन वापस ले सकती है।

समर्थन में मुस्लिम समुदाय
इधर दुर्गा शक्ति नागपाल के पक्ष में मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट होने लगे हैं।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे के हजरत सैयद भूरेशाह कमेटी के सचिव कदीर खां ने आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन को गलत ठहराया था।

इसी के समर्थन में मंगलवार को वक्फ बोर्ड समर्थित इस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। दनकौर के दर्जनों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व खुद कमेटी के सचिव कदीर खां कर रहे थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल गिराने के नाम पर एस़डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन गलत हुआ है। उनके निलंबन को वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन भी जिला सूचना अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्गा ने भूमाफिया और खनन माफिया के काले धंधों को बंद कराने के लिए अभियान छेड़ रखा था जिससे माफिया तंत्र नाराज था।

जब कादलपुर में मस्जिद की दीवार गिराने का मामला सामने आया तो भूमाफिया ने इस घटना की आड़ में उन्हें निलंबित करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed