{"_id":"5bcfe73bbdec2269917256e2","slug":"due-to-vvip-movement-at-list-50-villages-faced-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण अंधेरे में रहे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण अंधेरे में रहे हजारों लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता का तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को कई वीवीआईपी पहुंचे। जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री से लेकर तीन राज्यपाल सहित कई मंत्री और अफसर भी शामिल थे। इस वीवीआईपी मूवमेंट के कारण आसपास के लगभग 50 गांव के लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी।
हुआ यूं कि इन वीवीआईपी अतिथियों के लिए सिराथू के जीजीआईसी के पास हेलीपैड बनाया गया था। इस हेलीपैड के पास से ही फतेहपुर के दो विद्युत उपकेन्द्रों के तार गुजरे हुए हैं। जिसे सुरक्षा के हिसाब से रविवार को बंद कर दिया गया था।
सोमवार को कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी यहां की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस कारण 50 से ज्यादा गावों के लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीवीआईपी शाम को चले गए लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति बहाल नहीं की।