{"_id":"c899facc-b109-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dsp-suspend-who-doing-three-marriege","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शादी करने वाले दरोगा जी को 'सरकारी तोहफा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शादी करने वाले दरोगा जी को 'सरकारी तोहफा'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक तीन शादी करने वाले डीएसपी कायम सिंह को 'सरकारी तोहफा' मिल गया है। उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के इस फैसले के बारे में गृह सचिव आरएन उपाध्याय ने जानकारी दी।
सीबीसीआईडी में तैनात डिप्टी एसपी कायम सिंह को निलंबन के आदेश सोमवार को ही जारी किए गए। गृह सचिव ने बताया कि कायम सिंह ने शादीशुदा होने के बाद भी दूसरी शादी संध्या सिंह नाम की महिला से की थी।
कुछ अरसे बाद दोनों अलग हो गए। संध्या सिंह ने अदालत में हर्जे-खर्चे का दावा भी किया था जो उसे कुछ समय के लिए मिला था पर बाद में कायम सिंह ने इसे विवादित साबित करते हुए अदालत से इस मामले में स्थगन आदेश हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद कायम सिंह ने तीसरी शादी आसिमा सिंह से कर ली। इस बार कायम सिंह ने अपनी शादी को पंजीकृत कराया। इसके लिए दस्तावेजों में खुद को अविवाहित साबित किया और इसके लिए हलफनामा भी दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद कायम सिंह ने आसिमा को भी छोड़ दिया जो इस समय मथुरा के एक आश्रम में है। कायम सिंह के कारनामों की शिकायत पहले सीबीसीआईडी मुख्यालय से की गई और फिर शासन से।