फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dm will be responsible for caring laptop

'अखिलेश' के लैपटॉप के रखरखाव में लापरवाही पर नपेंगे डीएम

Fri, 14 Jun 2013 12:29 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
dm will be responsible for caring laptop

उत्तर प्रदेश के 12वीं पास विद्यार्थियों में बांटने के लिए जिलों में भेजे जा रहे लैपटॉप के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही पर सीधे जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


शासन ने इस संबंध में सभी कमिश्नर और डीएम को सख्त निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को कंपनी की ओर से जिलों में भिजवाए जा रहे लैपटॉप के रखरखाव की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने सभी कमिश्नर और डीएम को निर्देश दिया है कि बारिश के मद्देनजर उच्चाधिकारी स्वयं उन स्थानों का समय-समय पर निरीक्षण करें, जहां लैपटॉप स्टोर किया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखीमपुरखीरी जिले में बंटने के लिए रखे गए करीब 85 लैपटॉप के बारिश में भीगने की शिकायत शासन को मिली थी।

इसके बाद शासन ने लैपटॉप के रखरखाव के लिए विशेष इंतजाम और माध्यमिक शिक्षा विभाग सभी मंडलीय संयुक्त निदेशक, उप निदेशक व डीआईओएस को भी रख-रखाव संबंधित व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिए।


फिलहाल डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में बंटने के लिए करीब 2 लाख लैपटॉप कंपनी पहुंचा चुकी है। महोबा में 17 जून को और फीरोजाबाद में 24 जून को लैपटॉप बांटा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed