{"_id":"5db85fa68ebc3e0169689e45","slug":"devotees-gathered-to-see-annakoot-s-tableau-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः देवालयों में चढ़ा छप्पन भोग, अन्नकूट की भव्य झांकी देखने उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः देवालयों में चढ़ा छप्पन भोग, अन्नकूट की भव्य झांकी देखने उमड़े भक्त
Tue, 29 Oct 2019 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में अन्नपूर्णा माता और बाबा विश्वनाथ का किया गया अन्नकूट श्रृंगार ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में सोमवार को अन्नकूट की भव्यता निहारने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मां अन्नपूर्णा और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में 56 भोग की झांकी ने हर किसी को मोह पाश में बांध लिया। मां अन्नपूर्णा के मंदिर को लड्डुओं से इस तरह सजाया गया मानों पूरा मंदिर ही लड्डू से बनाया गया हो।
आस्थावानों का मुख्य केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर रहा। अन्नपूर्णा मंदिर में 95 क्विंटल मिष्ठान्न का भोग मां को लगाया गया। जिसका शाम पांच बजे तक वितरण हुआ। अन्नकूट पर विश्वनाथ मंदिर में लड्डुओं का शिवालय बनाया गया। मुख्य गर्भगृह के चारो ओर स्थित देव कक्षों में भी देव विग्रहों को छप्पन भोग लगाया गया।
काशी में बाबा विश्वनाथ को 40 क्विंटल, शनिदेव मंदिर में 3 क्विंटल, कैलाश भगवान मंदिर में 21 क्विंटल तथा अक्षयवट हनुमान मंदिर में 1 क्विंटल, शनि मंदिर के पीछे दुर्गा मंदिर में 2 क्विंटल भोग लगाया गया। उधर दुर्गा कुंड स्थित मां दुर्गा मंदिर में 21 क्विंटल व अन्य प्रमुख देवालयों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग चढ़ाया गया।