फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya Say on Swami Prasad Maurya and Dara Singh Chauhan Resignation

UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के इस्तीफे पर क्या बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य?

Wed, 12 Jan 2022 05:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 12 Jan 2022 05:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की सियासत में दल बदलने का सिलसिला जारी है। अब तक भाजपा के नौ विधायक और दो मंत्री पार्टी इस्तीफा दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya Say on Swami Prasad Maurya and Dara Singh Chauhan Resignation
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और अब दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से उत्तर प्रदेश की सियासत में खलबली मच गई है। इसके अलावा नौ विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने इस बार 100 से 150 विधायकों का टिकट काटने का फैसला लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मकर संक्राति से पहले कई और विधायक पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


सरकार की नजर, लेकिन बात को नहीं कर रहा
एक के बाद एक इस्तीफे हो रहे हैं, लेकिन भाजपा की तरफ से इन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं हो रही है। बताया जाता है कि भाजपा चाहती है कि जितने लोग खुद से चले जाएं, उतना ही आसान होगा इनकी जगह किसी दूसरे को टिकट देना। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि उनसे भाजपा के किसी साथी ने संपर्क नहीं किया। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ही बयान सामने आया है। केशव मौर्य ने पहले स्वामी और फिर दारा सिंह के इस्तीफे के बाद ट्विट किया। 
विज्ञापन


स्वामी के लिए क्या बोले केशव मौर्य?
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया। लिखा, 'आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूं। उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान के इस्तीफे पर क्या बोले मौर्य?
स्वामी प्रसाद मौर्य के एक दिन बाद बुधवार को कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके तुरंत बाद फिर से केशव मौर्य ने ट्वीट किया। लिखा, 'परिवार का कोई सदस्य भटक जाये तो दुख होता है। जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूंगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होनें से नुकसान उनका ही होगा।
बड़े भाई श्री दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिये।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed