फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth stabbed during an altercation; accused fled.

Deoria News: विवाद के दौरान युवक को चाकू घोंपा, आरोपी भागा

Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth stabbed during an altercation; accused fled.
बरियारपुर। जटमलपुर गांव के पास सोमवार की रात विवाद के दौरान युवक ने बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर दिया। कमर के पास चाकू लगने से धनौती कला निवासी दीपक यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल की हालत ठीक है। आरोपी वारदात के बाद भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दीपक यादव का जटमलपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा से किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के दौरान अभिषेक ने दीपक की कमर के पास चाकू मार दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। उधर, दीपक के पिता ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की रात देवरिया से बाइक से घर लौट रहा था। जटमलपुर के पास उसकी बाइक रोककर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में दीपक कुछ दूर तक बाइक चलाने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि घटना पांच अक्तूबर की रात हुई। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed