{"_id":"625da4985635b2368d356db7","slug":"youth-killed-in-road-accident-one-injured-deoria-news-gkp4338133144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
रुद्रपुर। बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बाटने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार को रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर टड़वा गांव के समीप हुई। हादसा चार पहिया वाहन से साइड से पास लेने के प्रयास में हुआ। लोगों के मुताबिक, जिस युवक की जान गई, वह बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था।
मठिया माफी गांव के रमाशंकर यादव की बेटी अंजना की शादी और बेटे रतनजीत का तिलक 18 मई को तय है। उनके बड़े बेटे अमरजीत (35) गांव के अपने साथी शशेंद्र यादव (38) के साथ सोमवार को अपने रिश्तेदार व मदनपुर थाना क्षेत्र के गंगा लबकनी गांव में निमंत्रण का कार्ड देने जा रहे थे। रुद्रपुर से मदनपुर मार्ग पर टड़वा गांव के समीप एक चार पहिया वाहन से साइड लेने के प्रयास में बाइक सवार दोनों युवक उससे टकरा गए। चार पहिया वाहन पलट कर खेत में जा गिरा।
बाइक सवार दोनों युवक सड़क के किनारे गिर कर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों की अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
खुशियों के घर में छाया मातम
रुद्रपुर। मठिया माफी के रमाशंकर यादव के बड़े बेटे अमरजीत की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। दो शादियों की तैयारी कर रहे परिवार में अचानक मातम पसर गया। अमरजीत अपनी छोटी बहन अंजना और भाई रतनजीत की शादी की तैयारी में जुटे थे। वह बड़ी खुशी से बहन को विदा करने की तैयारी कर रहे थे कि सड़क हादसे में जान चली गई। भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन बेजार होकर रोने लगी। अमरजीत की पत्नी निशा पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। अनामिका और अनुष्का, पिता की मौत पर बिलख रहे थे। खुशियों के घर में मातम को देख लोगों की आंखें नम हो गईं।