{"_id":"666df01679d53d7a5f0e5ae6","slug":"youth-drowned-in-gandak-deoria-news-c-208-1-deo1004-127907-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत
Sun, 16 Jun 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार......
अपने दोस्तों के साथ चनुकी नदी में स्नान करने गया था युवक
नगर पंचायत लार के चौक वार्ड निवासी बताया जाता है युवक
युवक की मौत के बाद परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के चनुकी गंडक नदी में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई । साथ में स्नान रहे युवक किसी तरह उसे बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । युवकों ने उसे सीएचसी लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर पंचायत लार के चौक वार्ड निवासी राजा शर्मा (19) पुत्र राजेश अगल-बगल के अपने चार दोस्तों के साथ शनिवार को लगभग 11 बजे चनुकी गंडक नदी में स्नान करने गया। राजा अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करते करते गहरे पानी में चला गया। इसके बाद नदी में डूबने लगा। राजा को नदी में डूबते देखकर दोस्तों ने तैर कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके। युवकों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने पंचनामा बनवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंच स्नान कर रहे युवकों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नदी में स्नान न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से हर समय निगाह रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
डूबने की सूचना पर मची चीख-पुकार
चनुकी। चनुकी नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से हुई राजा शर्मा की मौत की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। माता प्रेमशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता राजेश बेटे के शव को देख बदहवास थे। परिजनों की चीत्कार सुन दरवाजे पर उमड़ी भीड़ की भी आंखें नम हो जा रही थीं। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था।